एकेएस के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ.अशोक भौमिक न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा बेस्ट कृषि शिक्षाविद अवार्ड से होंगे सम्मानित।

Loading

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय सतना में कार्यरत डॉ. अशोक कुमार भौमिक को न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा बेस्ट कृषि शिक्षाविद का पुरस्कार प्रदान किया गया है । डॉ. अशोक कुमार भौमिक वर्तमान में एकेएस के कृषि संकाय में कार्यरत हैं ।इसके पूर्व वह जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय,जबलपुर में डीन रह चुके हैं। उन्हें यह पुरस्कार 2023 सत्र के लिए प्रदान किया जा रहा है। डॉ. अशोक कुमार भौमिक के कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए चयन समिति द्वारा एकमत से उनका सिलेक्शन किया गया।

उनका सम्मान 5 जनवरी 2024 को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर,संसद मार्ग, नई दिल्ली में भव्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। एकेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी.पी. सोनी, प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति बी.ए.चौपडे एवं सभी संकाय के डीन,डायरेक्टर्स और फैकल्टी मेंबर्स ने डॉक्टर अशोक कुमार भौमिक को न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा बेस्ट कृषि शिक्षाविद का पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है। डॉक्टर भौमिक का कहना है की समूचा जीवन कृषि क्षेत्र में देने के बाद वह किसानों की मदद करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *