यहां बनेगा देश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व- केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, दी मंजूरी।

Loading

Tiger Reserve : बता दे की मध्य प्रदेश के दमोह में बनेगा देश का सबसे बड़ा Tiger Reserve- केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश का दमोह जिला अब इतिहास रचने जा रहा है, दमोह जिले को देश के सबसे बड़े Tiger Reserve का तमगा मिलने वाला है और अब यहां भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनेगा। सागर, नरसिहपुर और दमोह जिले के जंगली एरिया को मिलाकर बने नोरादेही अभ्यारण्य को दमोह जिले के रानी दुर्गावती अभ्यारण्य में मिलाकर बड़ा टाइगर रिजर्व बनाया गया है. प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूरी देते हुए इस Tiger Reserve का नोटिफिकेशन जारी किया है।

Biggest Tigger Reserve in MP : रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व का बफर क्षेत्र 925 वर्ग किलोमीटर का होगा, यह टाइगर रिज़र्व दमोह, सागर और नरसिंहपुर जिले की सीमा में 400 किलोमीटर से ज्यादा एरिया में फैला होगा। केन- बेतवा लिंक परियोजना के कारण पन्ना नेशनल पार्क का काफी हिस्सा प्रभावित हो रहा है, इसीलिए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्राधिकरण ने नये टाईगर रिजर्व को बनाये जाने की शर्त रखी थी. इस कारण से वीरांगना दुर्गावती टाईगर रिजर्व गठन के आदेश जारी किए गए हैं। एमपी का सातवां टाइगर रिजर्व होगा रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व।

यह बोले अधिकारी :

नौरादेही अभयारण्य में एन-12 ने शावकों को जन्म दिया है और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी संख्या चार है। वहीं पूरे मामले में नौरादेही डीएफओ ए अंसारी ने बताया कि जानकारी सही है, लेकिन टीम शावकों की खोज कर रही है। अभी किसी ने उनको देखा नहीं है और संख्या कितनी है इसकी अभी पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन एक बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है यह बात सही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *