नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने और जीतने का दिलाया संकल्प : संजय तीर्थवानी..

Loading

सतना। विधानसभा सतना के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल का भारतीय जनता पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार 6 अक्टूबर को मोती महल, रीवा रोड परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उत्तरप्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी एवं सांसद एवं सतना विधानसभा 63 के प्रत्याशी श्री गणेश सिंह जी , विशिष्ठ अतिथि के रूप मे जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा जी , जिला संयोजक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह जी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद यादव जी , मण्डल के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह बेबीराजा जी , विंध्यचैंबर कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश सूखेजा जी , प्रदेश प्रवक्ता प्रह्लाद कुशवाहा जी , पूर्व महापौर विमला पांडे , ममता पांडे जी आदि रहे..

कार्यक्रम का सफल आयोजन मण्डल अध्यक्ष संजय तीर्थवानी जी ने किया ।  भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है। हम सभी को संगठित होकर अपने बूथ की मजबूती के लिए प्रयास करना चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार ने गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं लागू की हैं। उन योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं और जनता से जीवंत संपर्क रखते हुए 2023 और 2024 में होने वाले चुनावों में जीत हासिल करें। यह बात सतना के लोकप्रिय सांसद एवं सतना विधानसभा 63 के प्रत्याशी गणेश सिंह जी ने कही..

मण्डल अध्यक्ष संजय तीर्थवानी उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी कोई भी हो, लेकिन हमें यह ध्यान रखना होगा कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है, जिसे जीत दिलाने के लिए हमें पूरे समर्पण के साथ परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए काम करना है। सम्मेलन मे भाजपा के सतना विधानसभा के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी ,कार्यकर्ता, सदस्य, मोर्चे के पदाधिकारी, महिला मोर्चा के सदस्य और बुथ तक के कार्यकर्ताओं सहित सभी पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *