हाथ में पिस्टल लेकर थाने पहुंची महिला बोली लाशें उठवा लो, पति और जेठ को लुढ़का कर आई हूं! जानिए सीएम के गृह जिले का ये दिल दहला देने वाला मामला।

Loading

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक महिला ने अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपराध में इस्तेमाल पिस्टल के साथ आरोपी महिला ने थाने जाकर यह कहते हुए सरेंडर किया कि पति और जेठ को लुढ़का कर आई हूं, दोनों की लाश उठवा लो, हाथ में पिस्टल पकड़े हुए महिला के मुंह से यह शब्द सुनते ही पुलिसकर्मी अपनी-अपनी कुर्सी से खड़े हो गए।

घटना उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर इंगोरिया गांव में हुई और मृतकों की पहचान आरोपी सविता के पति राधेश्याम (41) और उसके जेठ दिनेश (47) के रूप में हुई है। 35 वर्षीय आरोपी महिला सविता एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है।

बता दे की इस घटना के इंगोरिया इलाके में दहशत का माहौल है। साथ ही मातम पसरा हुआ है। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि महिला ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम क्यों दी है। इंगोरिया थाना पुलिस ने बताया कि आज सुबह एक ह्रदय विदारक घटना घटित हुई है, जिसमें सविता नाम की महिला पिस्तौल लेकर थाने पहुंची थी। उसने बताया कि मैंने अपने पति राधेश्याम और जेठ धीरज पर पिस्टल से फायर किया है। यह बातें सुनकर पुलिस कुछ देर के लिए चौंक गई।

जानकारी के अनुसार महिला की बातें सही है या झूठ, इस बात की तफ्तीश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि घटना सही है। महिला ने पिस्टल से अपने पति और जेठ पर गोली चलाई थी। गोली लगने के बाद पति की मौत मौके पर ही हो गई और इलाज के दौरान अस्पताल में जेठ की मौत हो गई है, और इस बात का खुलासा महिला ने खुद थाने आकर किया है।

आंगनवाड़ी में काम करती है महिला।

इस बड़े और दिल दहला देने वाले मामले में आई शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी महिला सविता आंगनवाड़ी में काम करती है। कुछ दिनों से पति और जेठ से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इससे वह बहुत परेशान थी। शायद इसी वजह से उसने घातक कदम उठाया होगा।

पुलिस के सामने किए ये खुलासे:

पुलिस को पूछताछ में सविता ने यह भी बताया कि उसका जेठ धीरज काफी समय से अवैध हथियार का धंधा कर रहा है। बड़नगर पुलिस ने कुछ समय पहले उसे तस्करी करते हुए पकड़ा भी थी। आज भी वह घर पर पिस्टल लेकर मारने आया था, हमने पिस्टल छीनकर उस पर गोली चला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *