22 जनवरी को UP में नहीं होगी शराब की बिक्री, श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को अवकाश घोषित।

Loading

Uttar Pardesh Ram Mandir News :उत्तर प्रदेश में CM योगी का बड़ा ऐलान, 22 जनवरी को UP में नहीं होगी शराब की बिक्री। स्कूल और कॉलेजों में भी 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी। राज्य भर में सरकारी इमारतों को सजाया जाएगा, साथ ही इस ऐतिहासिक पल को धूम धाम से मनाया जाएगा, इस विशिष्ट अवसर को राष्ट्रीय उत्सव’ की संज्ञा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि 22 जनवरी को प्रदेश में मदिरा आदि की दुकानें बंद रखी जाएं।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा:

Uttar Pardesh Ram Mandir News : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन प्रदेश में शराब की बिक्री पर भी रोक रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्याधाम में बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से आम जनमानस के भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए 22 जनवरी को प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इस विशिष्ट अवसर को राष्ट्रीय उत्सव’ की संज्ञा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि 22 जनवरी को प्रदेश में मदिरा आदि की दुकानें बंद रखी जाएं।

Uttar Pardesh Ram Mandir News : जानकारी के लिए बता दे की मंगलवार को अयोध्या दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन-पूजन के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मकर संक्रांति के बाद प्रारंभ हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के वैदिक अनुष्ठानों की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने समारोह की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सभी आवश्यक सहयोग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद, आयुक्त सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पूरे नगर में विभिन्न भाषाओं में साइनेज लगाए जाएं:

Uttar Pardesh Ram Mandir News : मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि अयोध्या में होटल और धर्मशालाएं हैं। होम स्टे की व्यवस्था भी है। टेंट सिटी की संख्या और बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। कुंभ की तर्ज पर अयोध्या में 25-50 एकड़ में एक भव्य टेंट सिटी तैयार कराएं। 22 जनवरी के उपरांत अयोध्या में दुनिया भर से रामभक्तों का आगमन होगा। उनकी सुविधा के लिए पूरे नगर में विभिन्न भाषाओं में साइनेज लगाए जाएं। संविधान की 08वीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं और संयुक्त राष्ट्र की 06 भाषाओं में साईनेज हों।

Uttar Pardesh Ram Mandir News :

Uttar Pardesh Ram Mandir News : उन्होंने निर्देश दिया कि सभी टेंट सिटी में 10-10 बेडेड का स्वास्थ्य केंद्र तैयार कराएं। इसमें सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन भी सहयोग के लिए उत्सुक हैं। यहां एम्बुलेंस की तैनाती हो। विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों को अयोध्या ने तैनात करें। टेंट सिटी की व्यवस्थाओं का आज मैने अवलोकन किया है। यहां अच्छी व्यवस्था है। साफ सफाई का ध्यान रखें। यहां ठहरने वालों को गर्म पानी मिले। टेंट सिटी में खाद्यान्न की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग तथा मंडी परिषद द्वारा आवश्यक व्यवस्था की जाए।

Uttar Pardesh Ram Mandir News : जानकारी के अनुसार इस अवसर पर देश विदेश से लोग शामिल होने के लिए उत्साहित है, और बेसब्री से इस पल का इंतज़ार कर रहे है अब ऐसे में ये पल एक देखने जैसा और ऐतिहासिक पल होने जा रहा है। बता दे की यहा पहुंचने के लिए लोगो के लिए कुछ स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *