एकेएस में महिला दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम।

Loading

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय में महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें  विश्वविद्यालय के विधि विभाग,राष्ट्रीय सेवा योजना, नेशनल कैडेट कॉर्प्स ने सहभागिता दी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की विभाग अध्यक्ष और राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला प्रभारी डॉ.रमा शुक्ला ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार उत्तरी अमेरिका और पूरे यूरोप में बीसवीं सदी के अंत में श्रमिक आंदोलनों की गतिविधियों से उभरा। महिला अधिकारों के इतिहास और इस क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के योगदान के बारे में जानने के लिए सभी को आमंत्रित करते हुए उन्होंने सभागार में सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विदिता डागर, आईपीएस और विशिष्ट अतिथि डीपीओ ज्योति जैन रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी लक्ष्मी बाई तथा सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदिता डागर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  2025 की थीम है कार्रवाई में तेज़ी लाना। विश्व आर्थिक मंच के अनुसार, प्रगति की वर्तमान दर पर पूर्ण लैंगिक समानता प्राप्त करने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सीमित और सही दिशा में उपयोग किया जाना चाहिए। डीपीओ ज्योति जैन ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। विद्याधियों को जीवन से आने वाली समस्याओं को हल करने का प्रयास करना चाहिए हर घर से महिला के सम्मान की शुरुआत होनी चाहिए। यह  सप्ताह 03/03/2025 से 08/03/2025 तक मनाया जा रहा है। महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत विश्वविद्यालय में योग, बैडमिंटन, स्वास्थ्य जागरूकता,  रनिंग और साइकलिंग रैली जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया  गया। कार्यक्रम के अंत मे डा. रमा शुक्ला,डॉ.अश्विनी ए.बाऊ,डा.शिखा त्रिपाठी,सीमा द्विवेदी, कैप्टन प्राची सिंह को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन विधि विभाग की फैकल्टी विधि संभरकर ने किया। अतिथियों को कार्यक्रम का मोमेंटो प्रदान करते हुए उनका सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *