पं दीनदयाल मंडल मे कार्यरता सम्मेलन : लोकसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिया गया जीत का मंत्र : संजय तीर्थवानी।

Loading

सतना। सतना लोकसभा सीट पर जीत के लक्ष्य तय किया गया है जिससे 2024 में 400 पार के अभियान को सफल बनाया जा सके। रीवा रोड स्थित मोती महल में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मलेन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा , पूर्व संगठन मंत्री चन्द्रशेखर झा , विधानसभाप्रभारी कार्तिकेय द्विवेदी , पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी , विधानसभा संयोजक धर्मेन्द्र सिंह बिसेन , वरिष्ठ भाजपा नेता राम दास मिश्रा , वरिष्ठ भाजपा नेता मनशुक पटेल , जिलाउपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिलाउपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी , युवा मोर्चा अध्यक्ष सौभाग्य केशरी मौजूद रहे।

अध्यक्षता भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी ने की। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि एकजुटता के साथ काम करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री राजे की राज्य सरकार द्वारा आम जनता के हित में किए गए कार्यों को जनता को बताने की आवश्यकता है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को मेहनत करते हुए भाजपा को मजबूत बनाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठगण, मंडल के पदाधिकारी, वार्ड प्रभारी, बूथ के कार्यकर्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *