बीच रोड पर गर्भवती महिला से ऐसी अश्लीलता का वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश, पुलिस जांच में जुटी।

Jaipur News : जयपुर शहर से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है जिसे देखकर तो आप हैरान होंगे ही लेकिन मामला इतना भद्दा है कि ऐसे मामलों के बारे में सोच कर ही आपकी रूह कांप जाएगी, महिलाएं सबके घर में होती है फिर वह घर आपका हो या हमारा सभी के घरों की औरतें काम संबंधित चीजों के लिए अक्सर घर से बाहर आती जाती रहती है, ऐसे में यह वीडियो सामने आना हर उस इंसान को चौंकाने वाला है जिस घर की औरत किसी भी काम से बाहर आती जाती है।

Jaipur News : यह वीडियो जयपुर शहर की एक कॉलोनी से सामने निकल कर आया है और अब सीसीटीवी में कैद हो गया जिसके बाद जमकर वायरल हो रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक सरफिरा उसके आगे चल रही लड़की के पीछे से अचानक आता है और उसे पीछे से अश्लील तरीके से पकड़ लेता है। जब लड़की चिल्लाती है तब वह वहां से भागता है लेकिन फिर काफी दूर तक लड़की का पीछा करता है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की प्रेग्नेंट थी और किसी घरेलू काम के चलते थोड़ी देर के लिए घर से बाहर निकली थी।

Jaipur News : वही लोगों का कहना है कि इस मामले में पुलिस को सख्त से सख्त कार्यवाही करने की अति आवश्यक जरूरत है, वरना ऐसा घिनौना काम करने वालों के हौसले लगातार तेजी से बढ़ते चले जाएंगे और आगे भी लड़कियां अपने घर के पास भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पाएंगी जो की किसी एक इंसान या एक परिवार के लिए नहीं बल्कि सारे समाज के लिए शर्मनाक बात होगी, अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी और कब करवाई करती है।

बीच सड़क एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है, इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें यह शर्मनाक करतूत कैद भी हुई है। जयपुर में मनचले की शर्मनाक हरकत, बीच सड़क की गर्भवती से छेड़खानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *