एकेएस के सॉइल साइंस छात्र प्रशांत कुमार ठाकुर का मध्य प्रदेश शासन के साथ मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला हेतु अनुबंध।

Loading

सतना। एकेएस के सॉइल साइंस छात्र प्रशांत कुमार ठाकुर का मध्य प्रदेश शासन के साथ मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला हेतु अनुबंध हुआ है। उन्होंने बताया कि किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन के मध्य मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला हेतु हुआ ये अनुबंध मध्य प्रदेश शासन कृषि कल्याण तक कृषि विभाग विकास शिवानी के उपसंचालक द्वारा संपन्न कराया गया। प्रशांत कुमार ठाकुर निवासी शिवानी को यह जानकारी पत्र क्रमांक 228 दिनांक 31जनवरी 2025 से स्वीकृत किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि प्रशांत कुमार ठाकुर विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के मृदा विज्ञान विभाग में वर्ष 2023 में स्नातकोत्तर स्टूडेंट थे। प्रशांत कुमार ठाकुर अध्ययन के समय से ही मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के विषय में विशेष रूचि रखते थे।

उनका स्नातकोत्तर शोध कार्य प्रो. टी. सिंह,अतुल कुमार सिंह सहायक प्राध्यापक एवं डॉ. सुग्याता शिवहरे ,सहायक प्राध्यापक के मार्गदर्शन में संपन्न किया। छात्र को प्रयोगशाला आधारित विभिन्न प्रशिक्षण में श्री जी.पी.द्विवेदी का सहयोग प्राप्त हुआ। उनकी सफलता पर संकाय के डॉ.नीरज वर्मा, डीन डॉ.एस.एस.तोमर, अधिष्ठाता कृषि आर.एस.त्रिपाठी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *