कटनी के जैन परिवार की बेटी की दिल्ली में संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका।

Loading

Katni News : जैन परिवार की एक लड़की की दिल्ली में संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया है। लड़की के पति ने कटनी में उसके परिजनों को आत्महत्या किए जाने की सूचना दी जबकि परिजनों को इस पर भरोसा नहीं हो रहा है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि लड़की के साथ मारपीट के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग कटनी से दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Katni News : यह घटना दिल्ली के बसंतकुंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा में सोमवार सुबह से दोपहर के बीच घटित हुई है। शाम 4 बजे पति डॉ. आयुष भदौरा पुलिस को लेकर घर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उसकी पत्नी परणिका जैन का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। इसके बाद शाम 7 बजे कटनी में उसके पिता अजय सिंघई को खबर दी गई। परणिका के बड़े पापा संजय सिंघई ने बताया कि बेटी की शादी पिछले साल फरवरी में उत्तर प्रदेश महरोनी में हुई थी। उनके समधी उत्तरप्रदेश के मेहरोनी के रहने वाले हैं और लड़का दिल्ली में सरकारी चिकित्सालय में डॉक्टर है। लड़की परणिका भी दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी।

लड़की के पति ने कटनी में उसके परिजनों को आत्महत्या किए जाने की सूचना दी जबकि परिजनों को इस पर भरोसा नहीं हो रहा है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि लड़की के साथ मारपीट के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग कटनी से दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *