सतना। वैसे तो हमारा सतना जिला प्रतिदिन एक से बढ़कर एक गंभीर मुद्दों से जूझता रहता है लेकिन आज शहर में जो हुआ वह वाकई में कुछ अलग था, जिला अस्पताल में कुछ मरीज पहुंचे जिन्होंने बताया कि एक आवारा कुत्ते के द्वारा उन्हें काटा गया है, हैरानी इस बात पर नहीं हुई हैरानी तो तब हुई जब मरीज एक के बाद एक के बाद एक आते गए और दर्जनों मरीज वहां पर कुत्ते के काटने की समस्या को लेकर इकट्ठा हो गए। लगभग हर शहर में कुत्ते द्वारा लोगों को काटे जाने के मामले आए दिन निकलकर सामने आते ही रहते हैं लेकिन एक ही दिन में लगभग लगभग 40 लोगों को कुत्ते द्वारा काटे जाने का मामला अपने आप में अजीब और उससे ज्यादा खतरनाक है। वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार लोगों ने कुत्ते को पकड़ने की बात तो दूर रही अभी तक उसे पकड़ने का प्रयास भी शुरू नहीं किया है।

सतना में आवारा कुत्ते ने एक ही दिन में 40 लोगों को बनाया अपना शिकार, गंभीर घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती, शहर में आवारा कुत्तों का आतंक दिखाई दिया, इसके पहले सतना में एक कुत्ते ने करीब 40 लोगों को अपना शिकार बनाया है, सभी घायल जिला अस्पताल में अपने इलाज के लिए पहुंचे हैं।सतना में बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पागल कुत्ते ने करीब 40 लोगों को अपना शिकार बनाया है. सभी लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रेबीज का इंजेक्शन लगाया जा रहा है, डॉक्टर की माने तो रेबीज एक खतरनाक बीमारी है, यह बीमारी घातक और जानलेवा होती है।

अब इस मामले में बड़ा सवाल यह है कि आखिर कुत्ते को कब पकड़ा जाएगा और आम लोगों को कब इस समस्या से छुटकारा मिलेगा, बता दें कि आज तो कुत्ते ने रात में हमला करना शुरू किया जिस वजह से बड़े लोग ही इसका शिकार हुए लेकिन अगर रात तक कुत्ते को नहीं पकड़ा गया तो सुबह शहर के लगभग हर चौराहे में अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल जाने के लिए खड़े होते हैं जिनकी जान भी जोखिम में आ सकती है।

(Arish Ahmed Owner At statebreak.in) Journalist🔸
