Chandryaan 3 : चंद्रमा के दक्षिणी पोल पर भारत का तिरंगा,भारत ने दुनिया मे रचा इतिहास।चंद्रयान 3 ने की सफल सॉफ्ट लैंडिंग,पिछली नाकामी से आगे बढ़ कर दुनिया को दिखाया भारत का गौरव..
भारत ने रचा इतिहास : चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Success) ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है, चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है। जबकि चांद के किसी भी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है. भारत से पहले अमेरिका, सोवियत संघ अभी रूस और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं..
ऐसे हुई लैंडिंग :
चंद्रयान-3 के लैंडिंग की शुरुआत 5 बजकर 30 मिनट पर हुई. रफ लैंडिंग बेहद कामयाब रही। इसके बाद 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडर ने वर्टिकल लैंडिग की. तब चंद्रयान-3 की चंद्रमा से दूरी 3 किमी रह गई थी. इसके 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से चंद्रयान-3 ने 25 किमी का सफर पूरा किया, फिर लैंडर को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया। शाम 6 बजकर 04 मिनट पर लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा। इस तरह भारत चांद के साउथ पोल पर कदम रखने वाला दुनिया का पहला देश बन गया..
![](https://statebreak.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230823-WA0043-1-1024x1021.jpg)
![](http://statebreak.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20230909_202708.jpg)
(Arish Ahmed Owner At statebreak.in) Journalist🔸