भोपाल MADHYA PRADESH :प्रदेशभर में मानसून जैसी बारिश, 14 जिलों में अलर्ट, अगले कुछ घंटों में 14 जिलों में बारिश का अलर्ट। भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर में बारिश की संभावना, मौसम केंद्र ने जारी किया बारिश का अलर्ट।
मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ही कड़ाके की ठंड दस्तक दे दी है। बुधवार दे रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी कई जिलों में जारी रहा। पानी गिरने के कारण ही कड़ाके की सर्दी भी बढ़ गई। भोपाल में तो मानसून की तरह तेज बारिश हुई। बारिश के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी काम रह गई। रायसेन, सीहोर और सागर समेत कई जिलों में भी बारिश हुई है। आधे से अधिक प्रदेश में मावठा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है।
![](https://statebreak.in/wp-content/uploads/2024/01/Picsart_24-01-05_11-34-48-486-1-1024x810.jpg)
आपको बता दे की गुरुवार रात मध्य प्रदेश में मानसून की तरह जोरदार बारिश हुई है। राजधानी भोपाल की अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियम मंडला में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियम सागर में दर्ज किया गया। गुरुवार को ग्वालियर सबसे ठंडा शहर रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में 7.2 डिग्री तापमान की गिरावट के साथ पारा 16.7 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। यह इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान रहा। इंदौर में 5.6 डिग्री की गिरावट हुई। यहां दिन का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भले ही गिरावट देखी गई हो, लेकिन प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कहीं भी गिरावट नहीं आई। सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा। सतना जिले का भी हाल कुछ इसी प्रकार है।
![](https://statebreak.in/wp-content/uploads/2024/01/Picsart_24-01-05_11-34-48-486-1024x810.jpg)
वहीं बात चीत के दौरान लोगो ने बताया की बारिश के चलते कुछ परेशानियों का सामना तो करना पड़ रहा है लेकिन बारिश होनी भी काफी जरूरी है और बाती के चलते मौसम काफी सेक्सी हो गया है। (Weather Goes Sexy in Satna) दिल्ली में भी मौसम का ये खूबसूरत मिजाज़ देख कर जहां कुछ लोग परेशान है वही कुछ लोग खुश और अच्छे मूड में है और घर में एन्जॉय कर रहे है।
![](http://statebreak.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20230909_202708.jpg)
(Arish Ahmed Owner At statebreak.in) Journalist🔸