SATNA News : पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानो एवं कॉलेज पर मैं भी अभिमन्यु अभियान चलाया गया और लोगो को जागरूक किया गया..

SATNA News : पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन मे महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के प्रति पुरूषों को जागरूक करने के लिए पुलिस एवं शासन द्वारा चलाये जा रहे अभिमन्यु अभियान के तहत ,महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने, नशा, दहेज प्रथा, अशिक्षा, लैंगिक असमानता, भ्रूण हत्या, रूढिवादिता के संबंध मे लोगों को जागरूक किया गया..

Satna News: लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पतेरी तिराहा एवं सिविल लाइन चौराहा बस स्टॉप मे लोगों को अभिमन्यु अभियान के तहत जानकारी दी गई। एवं चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090, सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930 की भी जानकारी दी गई..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *