मांस बिकना बंद? सरकार ने किया आदेश, 22 जनवरी को मांस विक्रय रहेगा प्रतिबंधित।

Loading

Madhya Pradesh में 22 जनवरी को मांस, मछली की दुकानें बंद रहेंगी, आदेश हुआ जारी, Madhya Pradesh में 22 जनवरी को मांस, मछली की दुकाने बंद रहेंगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसको लेकर प्रदेश में उत्सव की तैयारी है। अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पशुवध गृह/ मांस, मछली की दुकाने बंद करने संबंधी आदेश जारी किया है।

यह आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त की तरफ से नगर निग आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका को जारी किया गया है। इसमें उनको 22 जनवरी को नगर की सीमा में पशुवध गृह/ मांस, मछली की दुकानें बंद रखने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

22 को है उद्घाटन:

जानकारी के लिए बता दे की 22 जनवरी 2024 को Ram Mandir का उद्घाटन होना है, जिसको मद्देनजर रखते हुए लगभग सभी जगह सरकार ने मांस के विक्रय को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *