कार्यकर्ता महाकुंभ भारतीय जनता पार्टी के विराट स्वरूप का दर्शन : संजय तीर्थवानी..

Loading

सतना। जिले के युवा समाज सेवी एवं उभरते हुए नेता संजय तीर्थवानी ने कहा की, पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ भारतीय जनता पार्टी के विराट स्वरूप का दर्शन कराता हैं, जन आशीर्वाद यात्राओं में जनता का उत्साह बताता है कि विधानसभा चुनाव में अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक जनादेश भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल के कार्यकर्ता अपने अनुभव और योग्यता के अनुसार बहुत बढ़िया व्यवस्था करते हैं, और आदर सम्मान भी करते है, जिनकी क्षमता पर पार्टी को पूर्ण विश्वास है..

पार्टी के कार्यकर्ता दूरस्थ क्षेत्रों से अनेक समस्याओं का सामना उठाकर कार्यकर्ता महाकुंभ में भोपाल आ रहे हैं, जिनके स्वागत की व्यवस्था हम सभी को मिलकर करना है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करना है, आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ के अवसर पर नारी शक्ति का भव्य प्रदर्शन होना चाहिए, क्यूंकि सभी बहनें और बेटियां पार्टी के साथ हैं। यह बात शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में कही है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *