Chandrayaan 3 : अब चाँद की तरफ बढ़ा चंद्रयान-3, जानिए अभी कितना सफर है बाकी, क्या आ सकती है मुश्किल?

Loading

Chandrayaan 3 : जैसा की आप सब लोग जानते है की इंडिया के तीसरा चंद्र मिशन यानी की Chandrayaan 3 इस समय चांद के रास्ते पर है, आपको भी ये जान कर खुशी और गर्व होगा की Chandrayaan 3 ने पृथ्वी की परिक्रमा को सक्सेसफुली पूरा कर लिया है, जिसके बाद वैज्ञानिकों ने ट्रांसलूनर इंजेक्शन के माध्यम से Chandrayaan 3 को पृथ्वी से चंद्रमा की तरफ भेज दिया है..

टीम में मौजूद जानकारो के अनुसार इसके लिए लगभग 20 मिनट तक प्रोपल्शन मॉड्यूल के इंजनों को ऑन किया गया था, इस प्रोसेस में लगभग 178 किलोग्राम फ्यूल खर्च हुआ है। आने वाली पांच तारीख को Chandrayaan 3 चांद की कक्षा में स्थापित हो सकता है ऐसी उम्मीद जानकारी द्वारा जताई जा रही है, क्या आप भी जान ना चाहते हैं कि Chandrayaan 3 अपने मिशन से कितना दूर है?

जान लीजिए की Chandrayaan 3 इस समय लगभग चंद्रमा के हाइवे पर है। 1 अगस्त 2023 की मध्य रात्रि लगभग 12:04 से 12:24 टाइम के बीच इसे ट्रांस लूनर ट्रैजेक्टरी पर डाला गया है, प्रोपल्शन मॉड्यूल के इंजनों को लगभग 20 मिनट तक ऑन किया गया, 5 अगस्त की शाम करीब 7 बजे से साढ़े सात बजे के बीच इसे चंद्रमा के पहले ऑर्बिट में डाला जाएगा..

Chandrayaan 3 चांद की कक्षा में स्थापित नहीं हुआ तो क्या?

इस समय Chandrayaan 3 काफी तेजी से चांद की तरफ बढ़ रहा है। चांद की ग्रैविटी पृथ्वी के मुकाबले 6 गुना तक कम होती है ये बात तो आप लोग भी जानते होंगे और यही कारण है कि जैसे Chandrayaan 3 चांद के करीब पहुंचेगा, इसकी रफ्तार को कम किया जाएगा, जो की ज़रूरी है, जब यह चंद्रमा से करीब 11 हजार किलोमीटर दूर होगा तब ये चांद की कक्षा में स्थापित हो जाएगा, बता दे की अगर ये चांद की ग्रैविटी नहीं पकड़ पाया तो इस स्थिति में Chandrayaan 3 वापस पृथ्वी की 236 किलोमीटर वाली पेरीजी में आ जाएगा ऐसा एक्सपर्ट्स का कहना है। इसके बाद फिर इसे वापस चंद्रमा की ओर भेजा जाएगा..

कब हो सकती है लैंडिंग?

Chandrayaan 3 : चांद की परिक्रमा पूरी करने के बाद 17 अगस्त को चंद्रमा से 100 किलोमीटर दूर लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल अलग हो जाएंगे। इसके बाद करीबन 23 अगस्त की शाम लगभग 6 बजे Chandrayaan 3 चांद पर लैंड करेगा ऐसा जानकारों का कहना है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *