SATNA NEWS: कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में एकेएस के कृषि वैज्ञानिक शामिल, कृषि विभाग के विकासखण्ड कार्यालय में ट्रेनिंग संपन्न….

Loading

सतना। मध्यप्रदेश प्राकृतिक कृषि विकास योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रामपुर बाघेलान के कृषि विभाग में संपन्न हुआ विकासखण्ड कार्यालय में संपन्न हुए कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप से कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां से सेवानिवृत्त डॉ.वेद प्रकाश सिंह, एकेएस विश्वविद्यालय सतना से फैकल्टी धीरेंद्र चतुर्वेदी उपस्थित रहे, कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रामपुर बाघेलान लेखराम सिंह, प्रभारी विकासखंड तकनीकी प्रबंधक ,शैलेष पाण्डेय रामपुर बाघेलान विकासखंड के समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी , विकासखंड रामपुर बाघेलान के विभिन्न ग्रामों से लगभग 100 किसान सम्मिलित हुए….

कार्यक्रम में फैकल्टी धीरेंद्र चतुर्वेदी ने फसलों की नई किस्मो के बारे में जानकारी दी साथ ही कृषि पर समसामयिक चर्चा की कृषि में शस्त्र और साइंटिस्ट का कैसे उपयोग करना व प्राकृतिक खेती को मुख्य धारा में लाने के लिए किसानों से अनुरोध किया। डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने प्राकृतिक खेती में लगने वाली सामग्री तथा बीज उपचार से लेकर कीट व्याधि तक बनने वाली सामग्री बीजामृत, जीवामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र आदि की विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों से थोड़े- थोड़े रकवे में प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए अनुरोध किया।समापन में शैलेष पाण्डेय के द्वारा जैविक और प्राकृतिक खेती में अंतर से लेकर रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान और प्राकृतिक खेती से होने वाले फायदों को विस्तार से बताया गया। उन्होंने प्राकृतिक खेती के 5 आयाम बीजामृत,जीवामृत/घन जीवामृत, आच्छादन, वाप्सा एवं मिश्रित खेती के हर बिंदु पर विस्तार से किसानों को अवगत कराया तथा किसानों को प्राकृतिक खेती क्यों करनी चाहिए, इसपर विस्तार से प्रकाश डाला….

इसके बाद किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से कृषि के संबंध में प्रश्नोत्तर किए तथा अपने सवालों के जवाब से प्राप्त किए। लेखराम सिंह ने सभी अतिथियों और किसानों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम का संचालन विजय जज्ञासी के द्वारा किया गया….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *