Delhi NCR में भूकंप के तेज झटके! उत्‍तर भारत के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके, काफी देर तक हिलती रही धरती?

Loading

Delhi NCR Earthquake :दिल्‍ली-NCR सहित उत्‍तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानकारी के अनुसार काफी देर तक हिलती रही धरती। दिल्‍ली-NCR सहित देश के कई हिस्‍सों में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। (Delhi NCR Earthquake) भूकंप का केंद्र चीन के शिनजियांग में था। चीन में आए भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 7.2 मापी गई है। वहीं, भारत में Delhi- NCR के साथ ही जम्‍मू-कश्‍मीर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

Delhi NCR Earthquake : जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र किर्गिस्तान और चीन सीमा पर स्थित शिनजियांग क्षेत्र में बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 मापी गई है। झटके इतने तेज थे कि इसका असर दिल्ली-एनसीआर तक में महसूस किया गया। काफी देर तक धरती कांपती रही।दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। (Delhi NCR Earthquake) भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाके में यह झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा के पास बताया जा रहा है। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद तमाम लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार:

Delhi NCR Earthquake : भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, देर रात 11.45 बजे चीन के दक्षिणी झिंजियांग में रिक्टर स्केल पर लगभग 7.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसी के झटकों का असर भारत में भी हुआ है। जानकारी के अनुसार भूकंप के इन झटकों की वजह से अभी किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

इस वजह से आता है भूपंक (Delhi NCR Earthquake)

आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दे की हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमती ही रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती के विभिन्न इलाकों में लगातार भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। भारत का उत्तरी क्षेत्र हिमालय के करीब है। उत्तर भारत से पूर्वोत्तर भारत तक फैले हिमालय क्षेत्र में दो विशाल टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा पर स्थित होने के कारण भारत और नेपाल में भूकंप आते रहते हैं। इस कारण इसके झटके Delhi e में भी महसूस होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *